Hindi News

indianarrative

Taliban का घिनौनापन, समलैंगिक शख्स की पिटाई के बाद किया रेप फिर बाप को फोन कर कहा…

Taliban के बर्बता के सबूत

अफगानिस्तान में आम लोगों का रहना मुश्किल होते जा रहा है। तालिबान के कब्जे के बाद वहां से जो तस्वीरें आ रही हैं वो खौफनाक हैं। तालिबान चुन-चुनकर अपने विरोधियों को मार रहा है। लोग डर के मारे देश छोड़कर भाग रहे हैं। तालिबान सबसे ज्यादा टारगेट महिलाओं को कर रहा है। महिलाओं के लिए आजादी से जीना अब बीते दिनों की बात हो गई है। इस बीच तालिबानियों की दरिंदगी का एक और उदाहरण देखने को मिला है जिससे पता चला है कि सिर्फ औरतें ही नहीं, तालिबान राज में समलैंगिक समुदाय के लोग भी खतरे में हैं।

खबर के मुताबिक तालिबानियों ने गे शख्स को पहले पकड़ के पीटा फिर उसके साथ रेप किया। वो इतने में ही नहीं रुके, उन्होंने शख्स से उसके पिता का नंबर लिया और उन्हें बताया कि उनका बेटा समलैंगिक है। ये पूरा मामला अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का है। कई समलैंगिक लोग अफगानिस्तान में अपनी पहचान छुपाने पर मजबूर हो गए हैं क्योंकि उन्हें तालिबानियों से बड़ा खतरा है। बताया जा रहा है कि तालिबानी समलैंगिक लोगों की जान लेने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही एक प्राड़ना का मामला साने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक दो तालिबानी आतंकवादियों ने एक समलैंगिक शख्स से दोस्ती करने का नाटक किया और फिर उसे उनके पास मिलने के लिए बुलाया। शख्स अपने घर पर ही छुपा रहता था। जब उन्हें तालिबानियों पर विश्वास हो गया तो वो उनसे मिलने गया मगर वे दोनों तालिबानियों ने उससे मिलते ही उसकी खूब पिटाई की और फिर उसका रेप किया। इसके बाद उन्होंने उस शख्स से उसके पिता का नंबर मांगा जिससे वो उन्हें ये बता सकें कि उनका बेटा गे है।  इस घटना का खुलासा अफगानिस्तान के राइट्स एक्टिविस्ट अर्तेमिस अक्बरी ने किया है जो तुर्की में रह रहा है मगर वो पीड़ित से संपर्क में है।