Hindi News

indianarrative

West Bengal Elections: टीएमसी के समर्थकों ने पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पर किया हमला, गाड़ी तोड़ी

West Bengal Assembly Election 2021

West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान जारी है, इस बीच कई जगहों पर हिंसा देखने को मिला। आज बीजेपी उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला हआ। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पूर्वी मिदनापुर के म्योना सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

इस हमले में अशोक डिंडा को पीठ पर चोट लगी है। ऐसा आरोप है कि पचास से ज्यादा टीएमसी समर्थकों ने अशोक डिंडा की गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक घेर लिया था। इस दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए।

अशोक डिंडा का कहना है कि, वो अपने कार्यक्रम को समाप्त कर के लौट रहे थे। मोयना बाजार में उनकी कार पर हमला हुआ। उनके कंधे पर एक ईंट आकर लगी, जिसके बाद वो दौड़कर किसी तरह खुद को बचाए। अशोक डिंडा ने इसका आरोप टीएमसी पर लगाया है।

अशोक डिंडा ने हमले को लेकर ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी साझा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि टीएमसी के लोगों ने आज शाम चार बजे बीडीओ कार्यालय के पास मुझ पर हमला किया।