Hindi News

indianarrative

'पश्चिम बंगाल बनेगा हिंदू राज्य' बीजेपी के इस फायर ब्रांड नेता ने किया ऐलान

'पश्चिम बंगाल बनेगा हिंदू राज्य' बीजेपी के इस फायर ब्रांड नेता ने किया ऐलान

सांसद और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता ने ऐलान किया है कि जल्द ही पश्चिम बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। इस नेता ने ममता बनर्जी को भी विक्षिप्त बताया है। इस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी भूल गई है कि वो भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री है। पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी पर हमला करने वाली ये सांसद कोई और नहीं बल्कि बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा (Sadhavi Pragya)  हैं। साधवी प्रज्ञा (Sadhavi Pragya) ने डायमंड हॉरबर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गई हैं। उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है, वह इसे अलग करने का प्रयास कर रहीं हैं। साध्वी प्रज्ञा (Sadhavi Pragya) कहा कि ऐसी महिला जोकि विदेशी परंपरा का पालन कर रही हैं, यहां उनको टिकने नहीं देंगे। हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी। बंगाल हमारा हिंदू राज्य और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि आज अपने कर्तव्य को समझें। जनसंख्या नियंत्रण कानून उनके लिए होना चहिए, जो देश में राष्ट्रघाती गतिविधियां करते हैं। जिनको राष्ट्रघात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। उनके लिए कानून बनना चाहिए। वहीं, जो राष्ट्र धर्म के लिए जाते हैं, उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए और उनके लिए प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए  कंहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रीय नहीं होते। भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नहीं कहना चाहिए।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश-विरोधी लोग इसमें शामिल हैं। ये किसान नहीं हैं, बल्कि उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छिपे हुए हैं।

 .