Hindi News

indianarrative

PM Modi ने किसकी सिफारिश पर बदला Rajiv Gandhi Khel Ratna Award का नाम? जानिए यहां

photo courtesy google

भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न रख दिया गया है। अब राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए की। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!'

आपको बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत 1991-92 में हुई थी। देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिला ये अवॉर्ड

सबसे पहले यह अवॉर्ड शतरंज खिलाड़ी विश्नाथन आनंद और बिलियर्डस खिलाड़ी गीत सेठी को दिया गया था। अब तक लिएंडर पेस, सचिन तेंदुलकर, धनराज पिल्लई, पुलेला गोपीचंद, अभिनव बिंद्रा, अंजू बॉबी, जॉर्ज मैरी कॉम और रानी रामपाल को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

इस अवॉर्ड को खेल मंत्रालय हर साल एक खास कार्यक्रम में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। नाम बदलने के फैसले का स्वागत खेल जगत ने जोरों से किया। मेजर ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही खेल पुरस्कारों के तहत ध्यानचंद अवॉर्ड भी दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी को नाम बदलने का विचार भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है, जबकि महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक मुकाबले में हार मिली।