Hindi News

indianarrative

रुकेगा लव जिहाद! यूपी में कानून लागू करने जा रही है योगी सरकार

रुकेगा लव जिहाद! यूपी में कानून लागू करने जा रही है योगी सरकार

यूपी में लव जिहाद की घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। ऐसी जानकारी मिली है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द ही लव जिहाद के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया है। योगी सरकार इस कानून को अध्यादेश के माध्यम से भी लागू करने की मंशा रखती । यह कानून लव जिहाद और धर्म परिवर्तन दोनों पर लगाम लगाने वाला होगा।

एक जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में  लव जिहाद के खािलाफ कानून बनाने का काम शुरू हो चुका है।  इसके लिए दूसरे राज्यों में धर्म परिवर्तन बने पहले बने कानूनों का अध्ययन किया जा रहा है। उन प्रदेशों में लव जिहाद पर क्या नियम-कानून हैं इस पर भी चर्चा चल रही है। जैसे ही यह अध्य्यन पूरा हो जाता है तो यूपी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन और संशोधन करके नया कानून बनाया जायेगा।

फिलहाल देश के 8 राज्यों में धर्म परिवर्तन पर लगाम लगाने वाले कानून हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड का नाम शामिल है। बता दें कि सबसे पहले ओडिशा ने 1967 में यह कानून बनाया था। फिर दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश (1968) इस कानून को लेकर आया था। अब जल्द यूपी 9वां ऐसा राज्य बन सकता है।

हाल-फिलहाल में उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के कुछ ज्यादा ही मामले समाने आये हैं। लव जिहाद के 11 केस तो सिर्फ कानपुर जिले से सामने आए हैं। विभिन्न राज्यों में मौजूद  लव जिहाद -धर्म परिवर्तन रोधी कानून किसी शख्स को धर्म परिवर्तन करवाने या उसकी कोशिश करने से रोकेगा। वह चाहे सीधे तौर पर ऐसा कर रहा हो या फिर अप्रत्यक्ष रूप से। हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत जब लखनऊ पहुंचे थे तो उन्होंने भी यह मुद्दा उठाया था।.