Hindi News

indianarrative

फुटबॉल: 'गोल मशीन' क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा करियर का 750वां गोल

फुटबॉल: 'गोल मशीन' क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा करियर का 750वां गोल

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo) के करियर के 750वें गोल की मदद से इटली के क्लब जुवेंटस ने चैंपियंस लीग में डायनामो कीव को 3-0 से हरा दिया। एलियांज स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए फुटबॉल मैच में जुवेंटस के लिए पहला गोल पहले हाफ में फेडेरिको चिएसा ने किया। इसके बाद रोनाल्डो और मोराटा ने गोल दागे। 'गोल मशीन' रोनाल्डो (cristiano ronaldo) ने सोशल मीडिया पर समर्थकों के साथ खुशी को जाहिर किया। साथ ही उन्होंने अपना अगला टार्गेट भी बताया। पुर्तगाल के रोनाल्डो अब 800 गोल के आंकड़े को छूना चाहते हैं।

??? goals, ??? happy moments, ??? smiles in the faces of our supporters. Thank you to all the players and coaches that helped me reach this amazing number, thank you to all my loyal opponents that made me work harder and harder everyday. pic.twitter.com/ZuS4GDOzeh

— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) December 2, 2020

रोनाल्डो ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "750 गोल, 750 खुशी के पल, प्रशंसकों के चेहरे पर 750 मुस्कुराहटें। सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मुझे यहां तक पहुंचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया। मेरे सभी विपक्षियों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।" उन्होंने लिखा, "अगली मंजिल 800।"

35 साल के रोनाल्डो ने स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड के लिए 450, इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 118, अपने देश पुर्तगाल के लिए 102, और 75 गोल जुवेंटस और पांच गोल स्पोर्टिंग के लिए किए हैं।.