Hindi News

indianarrative

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी

<div class="text-center">

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात  में अलग-थलग स्थानों पर भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलग-अलग जगहों पर भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
<span id="ltrSubtitle">
हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा तथा तटीय कर्नाटक के इलाकों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।</span>

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना) चलने की संभावना है। उत्तर-पूर्व और पूर्व-पूर्वी अरब सागर के ऊपर गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा के तटीय इलाकों (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर तेज रफ्तार (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) के साथ हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र के तटीय इलाकों से दूर रहें।
<div class="text-center">

&nbsp;

</div>
</div>.