Hindi News

indianarrative

IPL 2021 में M.S Dhoni धमाल मचाने के लिए तैयार, पहली बार दिखा ऐसा अतरंगी अंदाज

IPL 2021 में M.S Dhoni धमाल मचाने के लिए तैया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते आईपीएल को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। हालांकि, अब आपीएल का दूसरा चरण बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है और इसके बाकी बचा हुआ मैच UAE में खेला जाएगा जिसके लिए खिलड़ी वहां पहुंचने लगे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस वक्त यूएई में हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस दौरान माही एकदम अनोखे अवतार में नजर आ रहे हैं। इस अंदाज में धोनी पहले कभी नहीं दिखाई दिए थे।

आईपीएल के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के इस नए अवतार की झलक पेश की है। स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी की नई फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, एमएस धोनी वीवो आईपीएल से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं। असली पिक्चर देखने के लिए जुड़े रहिए. #असलीपिक्चरअभीबाकीहै। तस्वीर में इसमें धोनी किसी हिपहॉप स्टार की तरह दिख रहे हैं। फोनो में साफ देखा जा सकता है कि उनके बाल स्पाइक्स के अंदाज में सफेद रंग में रंगे हुए हैं और पर्पल कलर का एक फंकी सा कुर्ता भी उन्होंने पहना हुआ है। माही के हाथों में कड़ा भी है। पहले की तरह इस बार भी धोनी के जरिए ही टूर्नामेंट का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

बताते चलें कि, IPL 2021 के दूसरे हाफ की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से होगी। पहले हाफ में चेन्नई ने 7 में से पांच मैच जीते थे। वहीं, पिछले साल जब आईपीएल यूएई में हुआ था तब सीएसके सातवें नंबर पर रही थी और इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं जा पाई थी।