Hindi News

indianarrative

Aloo Paratha Recipe: लीजिए! आ गई आलू के पराठे की लेटेस्ट रेसिपी, आपने किया क्या ट्राई

photo courtesy google

सुबह का नाश्ता अगर गर्मागर्म पराठे से हो जाएं तो क्या कहने। आलू का पराठा हम सबको पसंद होता है। आलू के पराठा हर घर में बनता है, लेकिन आज हम आपको आलू के पराठे की यूनिक रेसिपी बताएंगे। इस रेसिपी से आलू के पराठे इतने लजीज होंगे कि आप मजे-मजे में एक्ट्रा पराठे खा ही जाएंगे। आलू के पराठे में सबसे अहम रोल स्टफिंग का होता है, अगर वो ही शानदार हो तो आलू का पराठा का टेस्ट गजब का होगा। चलिए ट्राई करते है आलू के पराठे की यूनिक रेसिपी

आलू का पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें

उबले हुए आलू

हरी मिर्च

धनिया की पत्ती

नमक

ऐसे बनाएं आलू का पराठा

सबसे पहले आलू का पराठा बनाने के लिए आप आटे को मसल लें। जितने लोगों के लिए पराठे बनाने हैं उसी अनुसार आटा लें। आटे में नमक डालना बिल्कुल ना भूलें। कई लोग आटे में नमक नहीं डालते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि आलू की स्टफिंग में नमक डलेगा तो आटे में नमक डालने की क्या जरूरत है। लेकिन आप ऐसा ना करें। आटे में नमक जरूर डालें। इससे पराठे का टेस्ट और भी अच्छा आता है।

अब उबले हुए आलू को लें और उसे कद्दूकस करें। कद्दूकस किए हुए आलू में धनिया की पत्ती महीन काटकर, हरी मिर्च महीन काटकर और नमक स्वादानुसार डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं। आलू की स्टफिंग एकदम तैयार है। बहुत लोग आलू की स्टफिंग में सारे मसाले डालते हैं। लेकिन उससे आलू के पराठे का स्वाद थोड़ा अलग हो जाता है। इसलिए आप ऐसा ना करें। अब आलू की स्टफिंग थोड़ी सी लें और आटे की लोई में भरकर बंद करें। पराठे को बेलें और सेकें। जब पराठा दोनों तरफ से सिक जाए तो उसे सर्व करें। ये पराठा आपको खाने में स्वादिष्ट लगेगा।