Hindi News

indianarrative

Arbi Patte ke Pakode: इस बारिश के मौसम में ट्राई करें अरबी के पत्तों के पकौड़े, खाते ही भूल जाएंगे आलू-गोभी के पकौड़ों को, नोट करें रेसिपी

COURTESY- GOOGLE

मानसून सीजन चल रहा है। झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है और ऐसे सुहावने मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाने का मजा ही अलग होता है। इस मौसम में आलू, गोभी, प्याज और मिर्च के पकौड़े को छोड़ इस बार अरबी के पत्ते के पकौड़े ट्राई करे। अरबी की सब्जी हर घर में बनती है। कुछ लोगों को अरबी को रसेदार पसंद करती हैं तो कुछ को सूखी सब्जी बनाकर खाते है, ये अरबी कई फायदों से भरपूर है। अरबी के पत्तों के पकौड़े खाने में स्वादिष्ट के साथ- साथ हेल्दी भी होते हैं।  चलिए आपको बताते है कि अरबी के पत्तों के पकौड़े

सामग्री-

4 से 5 अरबी के पत्ते

दो कप बेसन

7 से 8 लहसुन की कलियां

2 प्याज

आधा अदरक का टुकड़ा

3 से 4 हरी मिर्च

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादनुसार

पकौड़े फ्राई करने के लिए तेल

 

बनाने की विधि-

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन निकालें और उसमें लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, नमक पाउडर मिलाएं। इसमें प्याज, लहसुन वाला पेस्ट मिक्स करके पकौड़े जैसे गाढ़ा घोल तैयार करें. दूसरी तरफ गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रखें।

बेसन के गाढ़े घोल को एक- एक करके अरबी के पत्तों पर समान रूप से फैलाएं और पत्ते एक के ऊपर एक रखते जाएं. 4- 4 पत्तों के 2 -3 सेट बना सकते हैं।

अरबी के पत्ते को गोल मोड़क कर रोल बना लें, अगर पत्ते खुल रहे हो तो धागे से बांध सकते हैं।

इसके बाद अलग बर्तन में पीन गर्म कर लें और उस पर स्टील की बड़ी छनी रख लें।

इसके बाद छलनी पर रोल रखें और एक प्लेट से ढक लें और अच्छे से स्टीम होने दें।

अरबी के पत्ते 5 से 10 मिनट में अच्छी तरह से स्टीम हो जाएंगे और उसे प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।

अरबी के रोल ठंडा होने के बाद चाकू के गोल- गोल काट लें. इसे फ्रिज में 1-2 दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं।

फिर भी इस तेल में डी फ्राई लें और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।