Hindi News

indianarrative

शख्स सोचता ही रह गया और एकदम से तोता बोला- ‘आई लव यू’, देखें क्यूट वीडियो

photo courtesy Google

जो शब्द कहने में इंसान को डर लगता है, वही शब्द एक पक्षी बेहद आसान तरीके से कहता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, किसी के प्रति अपनी फिलिंग्स को शब्दों के जरिए जाहिर करने में इंसानों के पसीने छूट जाते है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तोता अपने दिल की बात साफ-साफ शब्दों में कहता नजर आ रहा है। तोता का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Instagram (@instagram)

 

वीडियो में आप जिस तोते को देख रहे है, वो Arlo नाम की प्रजाति का है। इसे पैसेफिक पैरटलेट या प्रशांत तोता भी कहते है। ये तोता इंसानों की तरह आई लव यू कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो के  कैप्शन पर लिखा है कि ये Arlo, दो साल का प्रशांत तोता है। कैप्शन में बताया गया है कि अर्लो इंसानों के साथ काफी उत्साहित रहते है और झूमने के लिए सदा तैयार होते है। इस तोते का ये अंदाज दुनिया भर में लोगों को काफी पसंद आ रहा है।