Hindi News

indianarrative

Astro News: ये 4 राशि वाली लड़कियां होती है मां लक्ष्मी का रूप, जिस घर में जाती है, वहां धन-दौलत और शोहरत खुद चली आती है

photo courtesy google

कहते है, जब इंसान जन्म लेता है तो अपनी किस्मत साथ लेकर पैदा होता है। तमाम कोशिशों के बाद भी इंसान अपना भाग्य नहीं बदल सकता। जो उसके भाग्य में लिखा होगा, वो होकर ही रहेगा। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को जल्दी सफलता हासिल हो जाती है तो कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है। यही भाग्य का खेल है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ भाग्यशाली राशियों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि इन राशियों की लड़कियां पैदाइशी भाग्यशाली होती हैं। ये जिस घर में जाती हैं, वहां धन-दौलत की कमी नहीं रहती है।

वृषभ राशि– इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान, मेहनती और किस्मती मानी जाती हैं। ये अपने करियर में एक सफल मुकाम हासिल करती हैं। कहा जाता है कि ये खुद के साथ अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होती हैं।

कर्क राशि– इस राशि की लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ये जिस काम में ये लोग हाथ डालते हैं, वहां इन्हें सफलता हासिल होती है। कहते हैं कि इस राशि की लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।

धनु राशि- इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु के प्रभाव से इस राशि वालों के हर काम बनते जाते हैं। गुरु ग्रह की धनु राशि वालों पर विशेष कृपा होने से घर में सुख-समृद्धि होती है। इस राशि की लड़कियों को काफी किस्मती माना जाता है। कहते हैं कि ये जिस घर में जाती हैं वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।