Hindi News

indianarrative

Astro Tips माता लक्ष्मी की पूजी: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

photo courtesy Google

आज शुक्रवार का दिन है यानी माता लक्ष्मी का दिन… हिंदू धर्मशास्त्रों में शुक्रवार का दिन बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा भक्तों पर बरसाती है। मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां पैसों की कोई कमी बिल्कुल नहीं रहती। यही नहीं, सुख-समृद्धि भी घर में बनी रहती है और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते है, तो शुक्रवार के दिन भूलकर भी ये सात काम न करें, वर्ना आपको और आपके परिवार वालों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अगर आपने किसी से कर्ज लिया है या फिर कर्ज का ब्याज देने जा रहे है तो इन पैसों को पर्स में न रखे, क्योंकि ऐसा करने से कर्ज का बोझ सिर से उतरता नहीं बल्कि और बढ़ जाता है।

अक्सर हम सबकी आदत होती है कि घर में अगर कोई चीज नहीं होती तो हम पड़ोसियों की मदद ले लेते है। लेकिन शुक्रवार के दिन भूलकर भी ऐसा न करे। मुफ्त की चीज लेने से परहेज करें। अगर आप ले रहे है तो इसके बदले में कुछ राशि जरूर दे।

शुक्रवार के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचे। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर आप किसी को धन उधार देते हैं तो वो आपको वापस नहीं मिलता। ऐसे में रिश्ते भी खटास आ जाती है। इसलिए शुक्रवार को पैसे न तो उधार लें और न ही दें।  

शुक्रवार को चीनी का दान न करें, क्योंकि चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनों ग्रहों से होता है। शुक्रवार के दिन चीनी दान करने से शुक्र कमजोर होता है और भौतिक सुखों में कमी आती है।

महिला या कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। महिलाओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनका अपमान करना यानी मां लक्ष्मी का अपमान करने के बराबर होता है।

घर को गंदा मत छोड़िए। गंदे घर में मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती। माता लक्ष्मी को सफाई अत्यंत पसंद है, जहां सफाई का ध्यान रखा जाता है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।

किन्नरों का अपमान भी न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी रुष्ट होती हैं और घर में आर्थिक समस्‍याएं शुरू हो जाती है। बिजनेस में भी हानि होने लगती है।