Hindi News

indianarrative

Astro Tips Sunday Remedies: रविवार के दिन करें ये 10 उपाय, नौकरी मिलने में आ रही समस्या होगी दूर, शरीर बनेगा रोग मुक्त

photo courtesy google

आज रविवार का दिन है। रविवार को सूर्य की उपासना का दिन माना जाता है। इस दिन विशेष तौर पर सूर्य की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अगर पूरे हफ्ते आप सूर्य को जल अर्पित न कर सकें तो कम से कम रविवार को जरुर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। सूर्य को अर्घ्य देने से कई गुना फल मनुष्य को प्राप्त होता है। अगर किसी की कुंडली में सूर्य बलवान हो वो व्यक्ति सूर्य की पूजा जरूर करें। पूजा करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और हर बाधाएं दूर होगी। आज के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो हर समस्या से मुक्ति पाई जा सरकी है। ये उपाय बेहद साधारण है, चलिए आपको बताते है विशेष उपाय

  1. रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। माना जाता है कि मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से कभी जीवन में धन की कमी से जूझना नहीं पड़ता है।
  2. रविवार को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी के दीए जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव आपके ऊपर बनी रहती है।
  3. रविवार के दिन शाम को पीपल के एक पत्ते पर अपनी मुराद को लिखे लें और फिर उस पत्ते को बहते जल में छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएंगी।
  4. शास्त्रों के अनुसार, रविवार  के दिन घर के सभी सदस्यों को माथे पर चंदन का टीका जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।
  5. रविवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ पर चौमुखा दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और कष्ट समाप्त होते है।
  6. इस दिन चीटियों को शक्कर भी खिलानी चाहिए।
  7. शुद्ध कस्तूरी को पीले रंग के वस्त्र में लपेटकर इस दिन तिजोरी में रखें तो जीवन में समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है।
  8. कहा जाता है रविवार के दिन पैसों से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। आमतौर पर हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते लेकिन कहा जाता है कि इस दिन धन से संबंधित कार्य किया जाए तो घर में दरिद्रता आती है।
  9. इस दिन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ अवश्य रूप से करना चाहिए। इससे सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।
  10. रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ी सी कुमकुम डालें और बरगद की जड़ में जल अर्पित करें। साथ ही हल्दी से बड़ के पत्ते पर स्वास्तिक बना दें।