Hindi News

indianarrative

Astrology News: इन चार राशियों में जन्में लोगों की बेहतरीन होने वाली है लव लाइफ, झमाझम बरसेगी दौलत, सूर्य संक्रांति के बाद क्या होंगे बदलाव, पढ़ें ये खबर

Surya Sankranti

लगभग एक महीने बाद सूर्य का राशि परिवर्तन होता है। इसे सूर्य संक्रांति भी कहते हैं। इस महीने 14 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य मेष राशि छोड़ कर वृषभ राशि में संचरण करेगा। इसलिए इसको वृषभ संक्रांति कहेंगे। इसी दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती भी है।

एक ही दिन तीन-तीन पर्व होने को ज्योतिष में शुभ योग में कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों में सफलता हासिल होती है। 14 मई को हो रहे सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। इन चार  राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ ही लव लाइफ भी सुधरेगी। ये  राशियां क्रमशः वृषभ, सिंह, धनु  और मीन राशि हैं। आईए जानते हैं इस राशि में जनमें लोगों को क्या लाभ हो सकता है-

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शानदार साबित होगा। सूर्य का गोचर काल आपके लिए कई शुभ परिणाम लेकर आएगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी में भी तरक्की मिलने के योग बन सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। गोचर काल के दौरान नया वाहन खरीद सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है।

धनु- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय उत्तम है।

मीन- माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए यह समय उत्तम साबित होगा।