Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह करने वाला है कन्या राशि में एंट्री, धन-दौलत के साथ इन राशियों के लिए लाएगा ढेर सारी खुशखबरी

COURTESY- GOOGLE

कल यानी 11 अगस्त 2021 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने वाले है। शुक्र ग्रह को सुख- समृद्धि, धन, वैभव और विलास का स्वामी माना जाता है। शुक्र ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य ग्रहों की चाल और राशियों पर भी पड़ता है। कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर कुछ राशियों को लाभ पहुंचेगा। आपको बता दें कि शुक्र देव 11 अगस्त को सुबह 11 बजकर 20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 6 सितंबर 2021 को देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा।

इन राशियों के लिए शुभ है शुक्र का गोचर

कुंभ राशि- शुक्र ग्रह का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा, जिसके बाद ही सफलता के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि- शुक्र का गोचर आपके लिए हितकारी होगा। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा और आपस में प्रेम-भाव बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Horoscope Today: मकर राशि वाले जातकों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा पूरा दिन, तुला राशि वाले अपने चालाकी से पूरे करेंगे अधूरे काम, जानें आज का राशिफल  

धनु राशि- इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस समय आपकी अच्छी आमदनी होगी। अपने मित्रों या परिजनों के साथ किसी यात्रा में जानें का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों  को कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि- इस समय आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आप इस अवधि में चल अथवा अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उसमें फायदा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि- शुक्र का यह राशि परिवर्तन आर्थिक लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए अच्‍छा रहेगा. वे शेयर में निवेश कर सकते हैं. सर्विस इंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों का करियर अच्‍छा रहेगा और उन्‍हें जॉब सेटिस्‍फेक्‍शन भी मिलेगा। घर से दूर रहने वाले लोग भी अपनों को करीब महसूस करेंगे।