Hindi News

indianarrative

Astrology Tips: पूजा में कर रहे स्टील का बर्तन इस्तेमाल तो आज से ही कर दें बंद, मुसीबतों का लाती है अंबार

COURTESY- GOOGLE

हिंदू धर्म में पूजा का काफी महत्व होता है। हिंदू धर्म में हर घर में एक मंदिर जरुर होता है, जिसमें रोजाना भगवान की पूजा की जाती है। पूजा करते वक्त ज्यादातर लोग स्टील की थाली का उपयोग करते है, जोकि गलत है। हिंदू शास्त्र में पूजा पाठ में स्टील के बर्तन का उपयोग शुभ नहीं माना गया है। हिंदू धर्म के मुताबिक, भगवान की पूजा पीतल, तांबा से बने बर्तन के इस्तेमाल से करना बेहद शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। स्टील लोहा या अल्मुनियम के बर्तन का इस्तेमाल पूजा पाठ में करना अशुभ होता है।

जानकारों के मुताबिक स्टील का बर्तन पूजा पाठ में इस्तेमाल करने से वो जल्दी खराब हो जाता है। उसमें जंग लगने की भी समस्या रहती है। स्वास्थ्य के अनुसार धातु से जलाभिषेक करना बेहद लाभकारी होता है। मान्यताओं के अनुसार धातु के बर्तन से पूजा पाठ करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। उनकी प्रसन्नता मिलने पर व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है।

पूजा में धातु के बर्तन इस्तेमाल करने से जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। अगर आप अपने इष्ट देवता को प्रसन्न करने के लिए स्टील का बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे आज ही रोक दें। उसकी जगह पीतल तांबा या सोना, चांदी जैसे धातुओं का इस्तेमाल करें। यह आपके घर में सुख वैभव बढ़ाने के साथ-साथ आपके इष्ट देवता को प्रसन्न करने में मदद कर सकता है।