Hindi News

indianarrative

Chandra Grahan 2021: 34 दिन बाद लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए समय और ग्रहण से जुड़ी कई जरुरी जानकारी

photo courtesy The New York Times

26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। ये ग्रहण दोपहर 2बजकर 17मिनट से शुरू होकर शाम 7बजकर 19मिनट पर समाप्त होगा। आमतौर पर चंद्र ग्रहण से 9घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है। जिसके कारण इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण ज्योतिषी के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी रखता है। साल के पहले चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। भारत में  चंद्र ग्रहण उपछाया होगा जबकि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण ग्रहण होगा।

आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण एक साधारण घटना है। सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी और पृथ्वी के चारों तरफ चन्द्रमा चक्कर लगाते-लगाते सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा जब एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ने लगती है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। 

उपच्‍छाया चंद्रग्रहण

पूर्ण चंद्रग्रहण

आंशिक चंद्रग्रहण

चलिए, अब आपको बताते है कि चंद्र ग्रहण काल में किन काम को करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तेल लगाना, जल पीना, बाल बनाना, कपड़े धोना और ताला खोलने जैसे काम नहीं करने चाहिए। यही नहीं, सोना भी नहीं चाहिए, क्योंकि चंद्रग्रहण में सोने से  व्यक्ति रोगी बनता है। कहा जाता है कि ग्रहण काल में भोजन करने वाले मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उसे उतने सालों तक नरक में वास करना पड़ता है। चंद्र ग्रहण में तीन प्रहर का भोजन करना वर्जित माना जाता है। साथ ही इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ग्रहण काल में  न करें।

अब आपको बताते है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किन कामों को करना शुभ माना जाता है। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है। ग्रहण काल के दौरान भगवान का पूजन करें। दान करना भी शुभ का प्रतीक है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए और एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ग्रहण पड़ने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती डाल दें।