Hindi News

indianarrative

चंद्र ग्रहण पर चमक उठेगी किस्मत,अगर चुपचाप कर लिए ये काम, होगी सभी इच्छाएं पूरी

Chandra Grahan 2022 Mantra Jaap

Chandra Grahan: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण की घटना को बेहद अशुभ माना गया है। साथ ही इस दौरान किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण का प्रभाव न केवल मानव जाति पर बल्कि जीव-जन्तुओं पर भी पड़ता है। 8 नवंबर 2022 मंगलवार के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) इस बार कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को लग रहा है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कई चीज़ों को छोड़कर सिर्फ और सिर्फ भगवना का स्मरण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्रों के जाप के बारे में बताया गया है, जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान अवश्य करें इन मंत्रों का जाप

1. शत्रुओं से मुक्ति के लिए बगलामुखी मंत्र का जाप करना उत्तम रहता है।

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:.

2. अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हुए हैं, और उसे जीतना चाहते हैं तो इस मंत्र का उच्चारण करना सर्वोत्तम उपाय है।

ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।। इस मंत्र में ‘सर्वदुष्टानां’ के स्थान पर उस व्यक्ति का नाम लें, जिससे छुटकारा पाना चाहते हैं।

3. कहते हैं कि ग्रहण के दौरान किए गए जाप जल्दी सिद्ध पाते हैं। ऐसे ही धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:.

ये भी पढ़े: Chandra Grahan:साल का अंतिम चंद्र ग्रहण रातों रात बदल देगा इन राशियों का भाग्य,जानिए कैसे

4. चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र के उच्चारण से वाक सिद्धि की प्राप्ति होती है।

ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:.

5. नौकरी और व्यापार में वृद्धि चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दौरान इस मंत्र का उच्चारण करें।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:.