Hindi News

indianarrative

Corona Cases Update: 2 दिन दिन में सवा लाख मरीज, 10 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा केस

Corona Cases Update

इस वक्त कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। हर दिन राज्य में कोरोना का नया रिकॉर्ड बन रहा है। कोरोने के बढ़ते मामलो को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन के संकेत दिये हैं और इसका रोडमैप तैयार करने को कहा है। आशंका जताई जा रही है कि अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, यदि कोरोना की रफ़्तार और लोगों की लापरवाहियां कम नहीं हुई तो।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के नंदुरबार में आज से कंप्लीट लॉकडाउन लागू होने जा रहा है। नंदुरबार में आज से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल अत्यावश्यक सेवाओं को मंजूरी दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर के चलते कोहराम मचा हुआ है। 31 मार्च को राज्य में 39,544 नए केस दर्ज हुए और 227 मौतें हुईं। राज्य में फिलहाल 17,29,816 लोगों को होम कोरंटाइन रखा गया है और 17,863 को इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन में रखा गया है। बुधवार तक राज्य में 3,56,243 केस एक्टिव हैं।

बीते दिन देश भर से कोरोना के 70,000 से ज्यादा नए केस सामने आए, जो कि चिंतानजक है। आंकड़ो के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 72,223 नए केस दर्ज किए गए। जो एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में 10 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। देश में बुधवार को कोरोना से 458 और लोगों की मौत हो गई। मौत के ये नए आंकड़े बीते 116 दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है। भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53,480 नए मामले सामने आए थे। जबकि इस दौरान 354 लोगों की मौत हुई थी।