Hindi News

indianarrative

आज है साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या, इन राशियों पर शनिदेव की कृपा

Shani Amavasya 2022

हिन्दू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को प्रिये होता है। ज्‍योतिष शास्त्र (Astrology)  में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है। शनिवार के दिन कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है। मालूम हो आज इस साल की आखिरी शनिश्चरी अमावस्या है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का खास महत्व होता है। वहीं पितरों के लिए तर्पण के लिए भी यह दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस बार की शनिश्चरी अमावस्या बेहद खास है क्योंकि इस दिन सिद्ध पद्म और शिव जैसे योग भी बन रहे हैं। इन योग का असर 5 राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मेष राशि: मेष राशि के जातकों पर इन योगों का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन जातकों को उननकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मजबूत होगी और समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों पर अभी में शनि की ढैय्या चल रही है। आज के दिन दान-दक्षिणा करने का आपको विशेष लाभ होगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में अधिक मुनाफा होगा। आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी शनिश्चरी अमावस्या विशेष फलदायी रहने वाली है। आपको मेहनत के हिसाब से फल मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आप जो भी नया काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानिए अपना राशिफल

तुला राशि: इस राशि में चल रही शनि की ढैय्या जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में आज के दिन शनिदेव की पूजा करना आपके लिए विशेष लाभकारी होगा। आपको जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इस शनिश्चरी अमावस्या आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे और जीवन में आने वाली हर समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज के दिन बन रहे शुभ योगों के प्रभाव से आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।