Hindi News

indianarrative

Astro News: विष्णु जी हैं छुट्टी पर, 4 महीने तक इंचार्ज रहेंगे भोलेनाथ, इन राशि वालों को छप्पर फाड़ कर देंगे औघड़दानी

अगले 4 माह सृष्टि की देखभाल करेंगे भगवान शिव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि का संचालन करते हैं। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से भगवान विष्णु 4 माह तक विश्राम करते हैं। भगवान विष्णु के विश्राम करने से सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। भगवान विष्णु कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन जागते हैं। इस दौरान भगवान शिव को समर्पित पावन माह सावन भी आता है। सावन के माह में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

इन 4 महीनों के समय को चातुर्मास भी कहा जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ये राशियां हैं, मेष,मकर और कुंभ। इन राशियों पर शिव मेहरबान रहते हैं। इन राशियों के जातकों को शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए चातुर्मास में रोजाना नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। सभी राशियों के जातक शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही ऊॅं नम: शिवाय का जप भी करें।