Hindi News

indianarrative

EV वाहन बनाने वाली कंपनियों की Hyundai ने बढ़ाई चिंता- इंडिया में नजर आई सिर्फ 18 मिनट में चार्ज होने वाली Ioniq 5

EV वाहन बनाने वाली कंपनियों की Hyundai ने बढ़ाई चिंता

वो समय दूर नहीं है जब सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की वहानों की जगह इलेक्ट्रक वाहनें दौड़ते हुए नजर आएंगी। एक तो पर्यावरण के लिहाज से इलेक्ट्रिक कारें काफी सही हैं और दूसरी ओर तेल के बढ़ते दामों के चलते इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ते जा रही है। आने वाले समय में कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली हैं। लेकिन इस वक्त जितनी भी इलेक्ट्रिक वहान निर्माता कंपनियां हैं हुंडई ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कंपनी की 18 मिनट में चार्ज होने वाली Ioniq 5 भारतीय सड़क पर नजर आई है।

यह भी पढ़ें- लीक हुई Maruti की इस लोकप्रिय SUV की डिटेल्स- सनरूफ के अलावा कई और फीचर्स होंगे

इस वक्त हुंडई की मार्केट में सिर्फ कोना (Kona) इलेक्ट्रिक एसयूवी है लेकिन अब जल्द ही Ioniq 5 भी दस्तक देने वाली है। हाल ही में Ioniq 5 को चेन्नई की सड़कों पर देखा गया है। ऑल-इलेक्ट्रिक Ioniq 5 को गुरुग्राम में Hyundai के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भी प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, अभी तक इंडिया में इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है और ना ही कीमत का।

यह भी पढ़ें- Tata Altroz का नया वेरिएंट लॉन्च- कम कीमत के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

क्या है खासियत

हुंडई Ioniq 5 में दो बैटरी पैक 58kWh और 72.6kWh देगी। Hyundai Ioniq 5 ने फरवरी 2021 में Hyundai के EV सब सेक्शन Ioniq के तहत उत्पादित होने वाले पहले EV के रूप में अपनी वैश्विक शुरुआत की है। यह इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (ई-जीएमपी) नामक मेड-फॉर-ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। और पांच मिनट की चार्जिंग पर 100 किमी की रेंज मिलती है।

माना जा रहा है कि, इसे 2022 या 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। यह एक SUV कार होगी। इसके फ्रंट में हाई एलईडी हेडलाइट्स औऱ क्वाड डीआरएल दिए गए हैं। इसकी तरह रियर में चौकोर आकार की एलईडी रियर लाइट और एक इंटीग्रेटिड स्पॉइलर दिए गए हैं।