Hindi News

indianarrative

Magnet Man: दुनिया का ऐसा इंसान जिसके शरीर पर चिपक जाती है हर चीज, वीडियो देख हिल जाएगा आपका माथा

इंसान या चुंबक! इस शख्स की बॉडी से चिपक जाती है हर चीज

चुंबक एक ऐसी धातु है जो लोहे की किसी भी चीज को अपनी ओर खींच लाती है और उसे अपने साथ चिपका लेती है, लेकिन क्या आपने कोई ऐसा इंसान देखा है, जिसमें अद्भुत चुंबकीय शक्ति है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स की वीडिया वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी शरीर पर सबकुछ चिपकाते हुए नजर आ रहा है। इस शख्स को देखकर आप मजबूर हो जाएंगे यह कहने के लिए कि ये इंसान है या मैग्नेट। इसमें ऐसे चुंबकीय शक्ति है कि जिससे सिर्फ लोहे की ही नहीं, बल्कि अन्य धातुओं से बनी चीजें भी उसकी ओर खींची चली आती हैं।

अद्भुत चुंबकीय शक्ति वाला ये शख्स ईरान में रहता है, जिसका नाम अबोलफजल साबिर मोख्तारी है। इस शख्स का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे ब्रिटिश अखबार द सन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस चुंबकीय शख्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंसान में किसी भी वस्तु को अपने से चिपका लेने की अनोखी क्षमता होती है।

 

इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस शख्स ने अपने शरीर पर कुछ भी नहीं पहना है, लेकिन उनके शरीर से हर चीज इतनी आसानी से चिपक जाती है। ऐसा लगता है जैसे उनमें कोई स्पेशल मैग्नेटिक पावर हो। 51 साल के अबोलफजल साबिर मोख्तारी ने यह कला बचपन से ही सीखी है, जिसकी बदौलत वो आज बड़ी से बड़ी चीजों को असानी से अपने शरीर पर चिपका लेते हैं।

 

वो अपने शरीर पर कांच, चम्मच, मोबाइल फोन, गाड़ी, प्लेट और सब्जियों को आसानी से चिपका लेते हैं। लोग अबोलफजल की इस खासियत को देखकर हैरान हो रहे हैं और इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।