Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर पर नहीं पड़ेगा काली शक्तियों का परछाया, अगर वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार का ऐसे रखेंगे ख्याल

courtesy google

भारतीय वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद सभी चीजों के नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों को अपनाने से घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आपके घर में गृहक्लेश की समस्या है और काफी मेहनत के बावजूद भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा हो तो आप इन वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करें। चलिए आपको बताते है कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय

घर के मुख्य द्वार के सामने खम्भा होने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में इसे उसे तुड़वाने की बजाय उस पर आईना लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

घर का मुख्य प्रवेश द्वार ऐसा होना चाहिए जिससे कि रोशनी और हवा आती रहे। मुख्य द्वार के पास गैरेज या अन्य प्रवेश द्वार नहीं होना चाहिए।

अगर घर का मुख्य दरवाजा आवाज कर रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य दरवाजे में आवाज होने पर घर में निगेटिव एनर्जी आती है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहे इसके लिए मुख्य द्वार को रोजाना साफ करें। जरुरत पड़ने पर उसे पेंट भी करवा सकते हैं।

घर के मुख्य द्वार के पास हमेशा साफ सफाई का ध्यान रखें। साथ ही घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर ही उतारें।

मुख्य द्वार और पिछला द्वार कभी एक सीध में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

घर मुख्य द्वार के सामने किचन है तो इस दोष से छुटकारा पाने के लिए मुख्य द्वार पर क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं। इसके घर में निगेटिव एनर्जी नहीं आएगी।