Hindi News

indianarrative

Friday Rashifal:आज इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 January 2023

Friday Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 36 मिनट से अगले दिन शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रवियोग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पाताल लोक की भद्रा है।

मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। शत्रु थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेंगे, हालांकि परास्त होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– भावनात्मक रिश्तों में तूतू-मैंमैं हो सकती है। बच्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। थोड़ा सा रक्तचाप बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी ठीक ठाक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार भी सुधर चुका है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। कुटुंबों में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। हरी वस्तु पास रखें, शुभ होगा।

ये भी पढ़े: माघ महीने में सिर्फ एक बार कर लें तिल के ये टोटके,तुरंत होगा हर एक कष्ट का निवारण

तुला राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। रुपए-पैसे आने के नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि– रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि– जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।