Hindi News

indianarrative

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति बप्पा की पूजा में जरुर चढ़ाए ये चीजें, खुलेगी किस्मत, भर जाएंगी खाली जेब

courtesy- google

आज से गणेश चतुर्थी उत्सव शुरु हो रहा हैं, जो 19 सितंबर तक चलेगा। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। गणपति बप्पा को शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। किसी भी काम को शुरु करने से पहले गणपति बप्पा की पूजा की जाती हैं। कहते हैं जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। गणेश पूजा के दौरान कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें-

पूजा में चढ़ाएं दुर्वा– गणपति महाराज को दूर्वा अति प्रिय है। गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है। 

पूजा में चढ़ाएं लाल फूल– भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। अगर लाल फूल चढ़ाना संभव नहीं है तो आप कोई और फूल भी चढ़ा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

मोदक का लगाएं भोग– गणेश भगवान को मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। मोदक गणेश भगवान को अति प्रिय हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा में उन्हें मोदक जरूर चढ़ाना चाहिए।

गणपति को लगाए लाल सिंदूर– गणपति महाराज को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है। भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाएं। उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता

पूजा के बाद इस मंत्र का करें जाप– गणेश भगवान क आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय मंत्र बोलें- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम॥ ऊँ गं गणपतये नम:।