Hindi News

indianarrative

19 सितंबर तक गणपति बप्पा रखेंगे इन 4 राशियों पर एक्ट्रा ध्यान, बुरा साया होगा दूर, बैंक में पैसा होगा भरपूर

courtesy google

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा लोगों के घरों में पधारे। गणेश चतुर्थी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। जिसे गणेश विसर्जन कहते हैं। गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर को संपन्न होगा। इस दौरान भगवान गणेश की 4 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी।

वृषभ- गणेश उत्सव के दौरान गणपति की आप पर विशेष कृपा रहेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आपके लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको लाभ मिलेगा। निवेश से धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन- गणेश चतुर्थी से आने वाले 10 दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। भगवान गणेश की आप पर कृपा बनी रहेगी। नौकरी-पेशा और व्यापारियों को लाभ मिलने के आसार हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अटके काम पूरे होंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गणेश उत्सव शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान आपकी परेशानियां कम होंगी। भगवान श्रीगणेश की कृपा से अधूरे काम पूरे होंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का समय बेहद लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको निजी और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।