Hindi News

indianarrative

Grah Gochar: इस महीने बदलेगी 3 ग्रहों की राशि और 2 की चाल,किसको होगा सबसे ज्यादा नुकसान

Grah Gochar 2023:ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का बेहद खास महत्व होता है। नए साल यानी 2023 का पहला महीना जनवरी शुरू हो चुका है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना बेहद ख़ास होने वाला है क्यों कि इस माह में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहें और वहीं 2 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलते हुए सीधी चाल में चलेंगे। इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव से इन राशियों को कई प्रकार के नुकसान होंगे। तो आइये जानें इन ग्रहों का राशि परिवर्तन किस दिन और किस समय होगा और किन राशियों पर इसका अधिक प्रभाव होगा?

सूर्य राशि परिवर्तन 2023

पंचांग के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी 2023 को होने वाला है। सूर्य 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में रात 08 बजकर 57 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ये यहां पर 13 फरवरी तक गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से मकर राशि वालों पर सकारात्मक परिणाम होगा।

ये भी पढ़े: Rashifal:साल 2023 के पहले गुरुवार को इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत,होगा महा लाभ

शनि गोचर 2023

सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद न्याय के देवता शनि भी अपनी राशि बदलेंगे। शनि का राशि परिवर्तन 17 जनवरी दिन मंगलवार को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। शनि अपने घर मकर से निकलकर अपने ही दूसरे घर कुंभ में प्रवेश करेंगे।शनि का कुंभ राशि में गोचर कई राशि वालों के जीवन में नई चुनौतियां लेकर आ रहा है।

शुक्र गोचर 2023

वैभव, धन और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र मकर राशि से कुंभ राशि में दाखिला लेंगे। वे 22 जनवरी दिन रविवार को शाम 04 बजकर 03 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर शनि पहले से ही संचरण कर रहें होंगे। इसके बाद अगले माह यानी 15 फरवरी को शुक्र पुनः राशि बदलेंगे।

ग्रहों के राजकुमार बुध मकर संक्रांति के बाद 18 जनवरी दिन बुधवार को शाम 06 बजकर 41 मिनट वक्री से मार्गी होगा। धरती पुत्र मंगल 13 जनवरी दिन शुक्रवार को तड़के 02 बजकर 27 मिनट पर वक्री से मार्गी होंगे।

जनवरी 2023 ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने और मार्गी होने से मेष, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पडेगा। ऐसे में इन राशियों को वाहन चलाते समय और सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।