Hindi News

indianarrative

Hartalika Teej 2021: पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को दूर कर बढ़ाता हैं प्यार, हरतालिका तीज पर जरुर करें ये उपाय

courtesy google

9 सितंबर को हिंदी पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत हैं। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और अपने अखंड सौभाग्यवती होने का व्रत रखती हैं। वहीं कुवांरी कन्याएं ये व्रत अपने मन पसंद वर की प्राप्ति होती हैं। इस दिन महिलाएं सारा दिन बिना कुछ भी ग्रहण किये हुए निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत को वैवाहिक जीवन के लिए काफी सुखमय माना जाता है। साथ ही इस व्रत को रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खुशी शादीशुदा जिंदगी के वो उपाय, जो आफ हरतालिका के दिन कर सकते हैं।

महादेव को जल चढ़ाएं- इस दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए और सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा पार्वती मां को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

खीर ग्रहण करें- इस दिन आपको भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उनकी कथा भी पढ़नी चाहिए। इसके बाद भगवान को खीर का भोग लगाएं और खुद भी इस खीर को प्रसाद के रूप में खाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

दान करें- जब आपकी पूजा संपन्न हो जाए, तो महिलाओं को पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लेना चाहिए। ऐसा करने से भी पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

पति से मांग भरवाएं- शादी के दिन आपके पति ने आपकी मांग में सिंदूर लगाया होगा और ठीक ऐसा ही आपको तीज के व्रत वाले दिन भी करवाना है। पति द्वारा पत्नी की मांग सिंदूर से भरने से दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता है और साथ ही प्रेम भी बढ़ता है।