Hindi News

indianarrative

Health Tips For Kids: तेजी से बढ़ाना चाहते है बच्चों की हाइट तो उन्हें रोजाना खिलाएं ये 8 सुपर फूड्स

photo courtesy google

बच्चों की डाइट बहुत अच्छी रखनी चाहिए ताकि उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो और रोगों के खिलाफ लड़ने में उनका शरीर सक्षम बना रहे। इसलिए अपने बच्चे की डाइट ऐसी रखें, जिसमें उन्हें सभी पोषक तत्व मिले। आमतौर पर देखा जाता है कि गलत डाइट की वजह बच्चे के ग्रोथ सही से नहीं हो पाती है। मानसिक कमजोरी या हाइट न बढ़ने जैसी समस्या होने लगती है। आज हम आपको बच्चों के विकास के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हो। ये चीजें बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। चलिए जानते है इन चीजों के बारे में-

सोयाबीन– इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें अमीनो एसिड के अलावा कई अन्य पोषक तत्व होते है। ये शरीर के लिए फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार सोयाबीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

अंडे– इसमें प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन और आयरन होता है। ये बच्चों के शारीरिक और दिमागी विकास के लिए फायदेमंद है। बच्चों के दैनिक आहार में अंडे के सफेद भाग को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

दही– ये पोषक तत्वों से भरपूर और प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और जिंक का अच्छा स्रोत है। ये बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों को अगर दही खाना पंसद नहीं है तो आप पनीर भी खिला सकते है।

दूध– दूध को बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है, जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व आदि। ये बच्चों की सेहत और लंबाई के लिए फायदेमंद है।

हरी पत्तेदार सब्जियां–  हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह हमेशा ही दी जाती है। हरी सब्जियों में आप पालक, पत्ता गोभी, केल और ब्रोकली का सेवन कर सकते है। इनमें माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते है। इससे बच्चों को कैल्शियम मिलता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

होल ग्रेन – ये विटामिन बी, मैग्नीशियम, सेलेनियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होते है। ये मिनरल हड्डियों को मजबूती देते हैं. ये बच्चों के स्वास्थ्य और लंबाई के लिए फायदेमंद है।

नट्स– ये पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। इसमें विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन होते है। ये ओमेगा -3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है। आप इन्हें सूखे भी खा सकते हैं, या इनका पाउडर बनाकर दलिया में डाल सकते है।

गाजर– ये बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते है। ये स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आप अपने दैनिक आहार में कच्ची गाजर शामिल कर सकते है। बेहतर परिणाम के लिए आप इसका सेवन सलाद या जूस के रूप में भी कर सकते है।