Hindi News

indianarrative

Holi Color Removal Tips: अगर अभी तक नहीं छूटा होली का रंग, तो ये घरेलू नुस्खे कम करेंगे उनका जिद्दीपन

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू नुस्खे। फाइल फोटो

29 मार्च को लोगों ने बेफिक्र होकर होली खेली। बच्चे हो या बड़े रंगों की मस्ती में सभी रंगे हुए नजर आए, लेकिन अब यही रंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। शरीर पर केमिकल रंगों की पकड़ इतनी मजबूत है कि होली बीत जाने के बाद भी छूटने का नाम नहीं ले रहे है। इन रंगों को छुड़ाना टेढ़ा काम होता जा रहा है। कुछ लोग रंगों को छुड़ाने के लिए अपनी स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ देते है, जोकि गलत है। इससे ड्राइनेस और खुजली जैसीा समस्या हो सकती है।

आपके शरीर पर लगे केमिकल रंगों से आजादी दिलाने का तरीका हम आपसे शेयर करेंगे। इसके लिए न तो आपको बाजार जाना होगा और न ही आपको अपनी जेब से पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि ये घरेलू नुस्खे है।

नींबू- नींबू बेहद फायदेमंद होता है। खाने के अलावा दूसरे कामों में भी नींबू हमारी खूब मदद करता है। चाहे कैसे भी दाग हो, नींबू के इस्तेमाल से हर दाग खत्म हो जाता है। ऐसे ही अगर आप शरीर पर जहां-जहां होली के जिद्दी रंग है, वहां पर रगड़ेंगे तो रंग जल्द ही छुट जाएगा। नींबू को रगड़ने के बाद आप गुनगुने पानी से नहाना बिल्कुल न भूलें।

मुल्तानी मिट्टी- मुल्तानी मिट्टी भी रंग छुड़ाने में काफी मददगार है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने के लिए आपको दो-तीन घंटे पहले इसे भिगोकर रखना होगा। जब ये फूल जाए तब आप इसे अपने शरीर पर लेप की तरह लगा सकते है। ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी जब तक सूखकर पपड़ी न बन जाए, तब तक आप नहाए नहीं।   

बेसन- बेसन के पकौड़े को आपको खूब पसंद होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि बेसन आपके शरीर के जिद्दी होली के रंगों को छुड़ाने में मदद कर सकता है…, बस आपको इसके लिए बेसन के साथ दूध और दही मिलाना होगा। बेसन, दूध और दही का अच्छे से मिक्चर बनाए और फिर इसे शरीर पर अप्लाई करें… 15 से 20 मिनट तक रखे और फिर नहा ले।

कच्चा पपीता- कच्चे पपीते भी कुछ कम नहीं है। बेसन की तरह इसे भी कुछ चीजों का साथ चाहिए, जैसे- दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल। कच्चे पपीते को पहले पीसे लें और फिर दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाकर इस पैक को शरीर पर लगाए। आधे घंटे बाद आप दिखेंगे कि पैक के साथ आपका होली का रंग शरीर से उतर रहा है।     

मसूर की दाल- मसूर की दाल भी आपके जिद्दी रंगों को शरीर से दूर करने में आपकी मदद करेगी। इसके लिए आपको मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखना होगा। रातभर भिगोने के बाद इस दाल को पिसे और फिर दूध मिलाकर इसे अपने स्किन पर अप्लाई करें। कुछ मिनटों बाद हल्के गर्म पानी के साथ इसे स्क्रब करें।