Hindi News

indianarrative

Holika Dahan 2021: घर में होलिका की भस्म के साथ करें ये उपाय, नहीं रहेगी पैसे की कभी कमी, घर खुशियों से भरा रहेगा

Holika Dahan 2021

Holika Dahan 2021: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। होलिका का ये त्योहार बहुत पुराने समय से मनाया जा रहा है। जैमिनी सूत्र में इसका आरम्भिक शब्दरूप 'होलाका' बताया गया है। होली की बुझी हुई राख को घर लाना चाहिए।

कहा जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का अत्यंत बलशाली राजा था जो भगवान में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता था। लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद श्री विष्णु का परम भक्त था। होलिकादहन के समय ऐसी परंपरा भी है कि होली का जो डंडा गाडा जाता है, उसे प्रहलाद के प्रतीक स्वरूप होली जलने के बीच में ही निकाल लिया जाता है। होली की बुझी हुई राख को घर लाना चाहिए। इस राख की जरूरत आपको धुलेंडी वाले दिन पड़ेगी।

होली के दिन घर के आंगन को साफ करके वहां पर एक वर्गाकार आकृति बनानी चाहिए और उसके मध्य में कामदेव की पूजा करनी चाहिए। फिर घर की महिलाओं द्वारा कामदेव की प्रतिमा पर चन्दन का लेप लगाना चाहिए और कामदेव से प्रार्थना करते हुए कहना चाहिए- कामदेवता मुझपर प्रसन्न हों। साथ ही यथाशक्ति ब्राह्मण आदि को दान करना चाहिए औऱ चन्दन लेप से मिश्रित आम का बौर खाना चाहिए। आज धूल की वंदना करनी चाहिए और होलिका विभूति को यानी होली की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा है। इसके साथ ही होली वाले दिन स्नान करने से पहले शरीर पर मिट्टी लागानी चाहिए और उसके कुछ देर बाद स्नान करना चाहिए।