Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मेष राशि वालों की लगेगी लॉटरी, कर्क राशि वाले जातकों के काम से खुश रहेंगे बॉस, जानें आज का राशिफल

photo courtesy google

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में, सिंह राशि में मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने के आसार हैं। शुभ समाचार म‍िलेगा।

वृष- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाद-व‍िवाद से बचें।

मिथुन- कार्यों के प्रति जोश रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

कर्क- अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह- मन परेशान रहेगा। क्षणें रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से पैतृक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। म‍ित्रों से भेंट होगी। आशातीत सफलता के योग हैं।

वृश्चिक- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धनार्जन के नए स्रोत बनेंगे।

मकर- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के योग भी हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता म‍िलेगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।