Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मकर राशि में शनि का पहरा, कुंभ राशि में बन रहा लक्ष्‍मी योग, जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

photo courtesy Google

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन रविवार है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आपको बता दें कि राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा, मंगल और शुक्र कर्क राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। चंद्रमा स्‍वग्रही हैं, मंगल के साथ लक्ष्‍मी योग का निर्माण करेंगे। शुक्र के साथ भी समयोग बनता है। बाकी गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। हालांकि मंगल नीच के हैं। फिर भी अपने मूल त्रिकोण में हैं तो अच्‍छे योग का निर्माण करेंगे

मेष राशि- यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है।

वृष राशि- दिन फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती है। आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। आपका मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि- दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, लेकिन समय से आराम करने पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संगीत में रुझान वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कर्क राशि- आपका मन स्थिर रहेगा। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें। आपके लिए अच्छा होगा। अगर कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये। इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नत के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि- दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ हो सकता है। आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। राजनीतिक कार्यों में रुझान वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

कन्या राशि- दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। आपके व्यवहार से आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के सहयोग से आप कोई बिजनेस शुरु कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा होगा।

तुला राशि- दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि- दिन बेहतरीन रहेगा। आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

धनु राशि- विवादों के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। ऑफिस के विवादों में आपको जीत मिलने के आसार बन सकते हैं।

मकर राशि- दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आपकी अपनों के साथ अनबन हो सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में आर्किटेक वालों के काम की तारीफ हो सकती है।

कुम्भ राशि– परेशानियों से उभर सकते हैं। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों का झुकाव अपने परिवारजनों के प्रति होगा। आप लोगों से मिलने पर साकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें। लवमेट आपको सरप्राइज दे सकता है।

मीन राशि– दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ सकता है। लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।