Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: सावन में भोलेनाथ इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, कर्क राशि वालों को हो सकता है प्रमोशन, देखें आज का राशिफल

photo courtesy google

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और सोमवार का दिन है। जानिए आज का दिन कैसे बीतेगा। उससे पहले आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते है। वृषभ राशि में चंद्रमा और राहु हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ में गुरु का गोचर है। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग वृषभ राशि में बना हुआ है। यह थोड़ा मानसिक स्थिति को खराब करेगा। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष- वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। तनाव से बचें।

वृष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ धार्मि‍क यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। शुभ समाचार म‍िलेगा।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। रुका हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या– नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता का साथ मिलेगा। घर में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे।

तुला- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। धनलाभ होगा।

धनु- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। माता का सहयोग मिलेगा।

मकर- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कुंभ- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी। तरक्‍की के योग हैं। तनाव से बचें।

मीन- क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। सुखद समाचार म‍िलेंगे।