Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को आज होगा किसी खास से प्यार, निवेश करने से बचे वृश्चिक राशि वाले लोग, जानें आज का राशिफल

COURTESY- GOOGLE

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन गुरुवार है। जानिए राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते है। लेकिन उससे पहले हम आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बता दें। आज राहु वृषभ राशि में हैं। वहीं बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं जबकि शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। इनके अलावा शुक्र और मंगल सिंह राशि में भी हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में, शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष- आपने अच्छे दिन आज से शुरु हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति भी सामान्य रहेगी। बिजनेस सही दिशा की ओर बढ़ेगा। रुका हुआ काम भी चल पड़ेगा। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-  आज आपका दिन संकटों से भरा रहना वाला है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति बेहतर है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन- आज आपको किसी से प्यार हो सकता है। आज आपका मूड रोमांटिक होगा। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्‍छा समय मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-  आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन दिन डिस्‍टर्बिंग से भरा रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही दिशा में अब चलने लगा है। बजरंग बाण का पाठ करें। भगवान शिव की अराधना करें।

सिंह- भावनाओं में आकर कोई नया फैसला न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर बना रहेगा, बिजनेस भी ठीक-ठाक चलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या- भूमि और वाहन की खरीदारी करने का आज अच्छा दिन है। सेहत पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति अनुकूल रहेगी। कलह से बचे। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-  नए बिजनेस से जुड़ सकते हैं। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति ठीक है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- आज धनागमन होता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। आज आप निवेश करने से बचें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- पहले से बेहतर समय है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। अभी आपका ठीक समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर- आज टेंशन वाला दिन रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। एक डर आपको सताए रहेगा। प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करें।

कुंभ- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका धन वापस होगा। प्रेम और व्‍यापार काफी अच्‍छा दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन- व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अभी मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार काफी अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करें।