Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: तुला राशि वाले रहें इन लोगों से सावधान, वृश्चिक वालों की खुलेगी लॉटरी, जानें आज का राशिफल

COURTESY- GOOGLE

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन शुक्रवार है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन इससे पहले आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते है। राहु वृषभ राशि में हैं। बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में चंद्रमा हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के कारोबार से अवसर मिल सकते हैं। माता के सहयेाग से धन प्राप्‍ति के योग हैं। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव में रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना भी पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। व्‍यर्थ की भागदौड़ से मन परेशान रहेगा।

कर्क- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन मिलने के साधन बन सकते हैं।

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कन्या- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकते हैं। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

तुला- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। तरक्‍की के योग हैं।

धनु- मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पतय सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। तनाव से बचें।

मकर- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ– खर्च अधिक रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। श‍िक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मीन- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।