Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मेष राशि वाले गलतफहमी के चलते खो सकते है अनमोल रिश्ता, इस राशि के लोग लड़ाई-झगड़ों से रहे दूर, पढ़ें आज का राशिफल

photo courtesy Google

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन उससे पहले हम आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते है। राहु वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि और चंद्रमा हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
 
मेष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अतिउत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में कठिनाई आ सकती है। व्‍यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। म‍ित्रो से भेंट होगी। 
 
वृष– वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 
 
मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। 
 
कर्क- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। कार्यभार बढ़ेगा। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। 
 
सिंह- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तनाव से बचें। 
 
कन्या- मन प्रसन्न रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय में सुधार होगा। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार के साधन बनेंगे। 
 
तुला- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु पारिवारिक समस्याएं परेशान भी कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। 
 
वृश्चिक- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। तरक्‍की के योग हैं। 
 
धनु- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यों में व्यस्तता भी बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों के सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। 
 
मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन विकसित होंगे। अनावश्‍यक तनाव से बचें।
 
कुंभ– संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम बनेगा। 
 
मीन- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।