Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: तुला राशि वालों की किस्मत देगी साथ, मिलेगा खूब धन, कुंभ राशि वाले जातक निवेश करने में न करें जल्दबाजी, पढ़ें आज का राशिफल

COURTESY- GOOGLE

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन उससे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में आपको बताते हैं। मेष राशि में चंद्रमा हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि, कुंभ राशि में गुरु हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष- परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष- मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों पर खर्चे बढ़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

मिथुन- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि हो सकती है।

कर्क- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मि‍त्रों के सहयोग से आय के साधन व‍िकस‍ित होंगे। धनलाभ के योग हैं।

सिंह- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

कन्या- क्रोध के अतिरेक से बचें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। सुखद समाचार म‍िलेंगे।

धनु- मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर– माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी। तनाव से बचें। मन अशान्त रहेगा।

कुंभ- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी मित्र से आय वृद्धि के लिए सहयोग मिल सकता है। तरक्‍की के योग हैं।

मीन- वाणी में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।