Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु बना शुभ, मजेदार बीतेगा दिन, धुन राशि वालों को भी मिलेगा शुभ समाचार, जानें आज का रशिफल

photo courtesy Google

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा। लेकिन इससे पहले आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते है। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। शनि मकर राशि में हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। चंद्रमा मीन राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से अलग रह सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान को यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी पुराने से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सफलता के योग बन रहे हैं।

मिथुन- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहें।

कर्क- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। कुटुम्ब परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह- मन अशान्त होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिकता से परेशान रहेंगे।

तुला- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी भवन पर सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

धनु- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति तो रहेगी। पिता को कष्ट होगा।

मकर- मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

कुंभ- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च अधिक रहेंगे। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। माता का सहयोग म‍िलेगा।

मीन- संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।