Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: सिंह राशि वालों को आज बिजनेस में होगा मुनाफा, मीन राशि वाले जातक लड़ाई से रहे दूर, जानें आज का राशिफल

photo courtesy google

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन शनिवार है। जानें आज का आपका राशिफल कैसा रहेगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल राशि की स्थिति पर असर डालती है, इससे जो बदलाव होता है, वो बदलाव ही राशिफल कहलाता है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल-

मेष राशि-  आप आज बूिजनेस में प्लानिंग के मुताबिक काम करें। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग रेस्टुरेंट के मालिक है, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। 

वृष राशि- दाम्पत्य जीवन में बैलेंस बना रहेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। इस राशि के केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स का आज पढ़ने में मन लेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को भी बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि- आपके सगे-संबंधियों आज आपको आर्थिक मदद कर सकते है। आज आप नकारात्मक सोच की उलझन में पड़ सकते है और उदास रख सकते है। लेन-देन के मामलों में आज आप सावधानी बरते। वहीं कामकाज ज्यादा होने से सेहत पर असर पड़ेगा।

कर्क राशि-  आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे है, उनके करियर के लिए भी सुनहरा मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ और माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

सिंह राशि– आप आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि- आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।  आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

तुला राशि- ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, आप अपने सारे पेंडिंग वर्क निपटा लेंगे। जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। कोई जरूरी चीज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी आपको घर में नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकते है। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन  रहेगा। आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि-  प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। करियर में सफलता सुनिश्चित होगी।

मकर राशि- जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि-  आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि- जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।