Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कुंभ राशि वालों के आज प्रॉपर्टी खरीदना होगा बेहद लाभकारी, जानिए क्या कहता है आज का राशिफल ?

photo courtesy Google

जिंदगी में हो रही घटनाएं राशि के मुताबिक घटती है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। राशिफल आपके नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। चलिए आज हम आपको बताते कि आज आपकी राशि में क्या होने वाला है।

मेष- आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को भी सुकून मिलेगा और आप किसी बुजुर्ग की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज परोपकार के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से अपने साथियों का मूड सही करने में सफल रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानियां रहेंगी, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

वृष- आज आप अपने परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दोपहर तक आज आपको अपने व्यापार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि में आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आज आपने गुरुजनों की सहायता की आवश्यकता होगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको आपके पिता व अधिकारियों के कृपा से किसी अमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे खुश होकर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप अपने व्यापार के लिए थोड़ा चिंतित होंगे और उसकी बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें आप व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी को समय ना दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में आज किसी के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।

कर्क-  आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका अपने व्यापार में धन लाभ होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके बाद आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, वह उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ खर्चा करेंगे। सायंकाल के समय आज आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी बात को सोचकर आगे बढ़ें, इसमें कोई बुराई नहीं है। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह- आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण उल्लास पूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के प्रति सभी दायित्वों की पूर्ति करेंगे, जिससे जीवनसाथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। लंबे समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका पूरा दिन सेवा व सत्कार के कार्य में व्यतीत हो सकता है। आज वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। आज आप अपने विरोधियों का सिरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपने अधिकारियों से उत्तम व्यवहार बना कर रखना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

तुला- आज आप शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर भी मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ होगा और आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन, सम्मान, यश, कीर्ति देगा और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज आपके भाई की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपके मन मे प्रसंता बनी रहेगी और आप अपने माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, लेकिन नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी आपका प्रमोशन रोक सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे व विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आज व्यस्तता अधिक रहेगी। सायंकाल के समय आपको थकान व कुछ तनाव महसूस हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज यदि व्यापार में कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आज आप अपनी संतान के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपका व्यवसाय क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ देने वाला होगा। व्यवस्था परिवर्तन की योजना यदि बन रही है, तो जरूर करें क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन खराब होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे हैं, तो उसके पूर्व में संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रयासों से तनाव को दूर कर सकते है। व्यापार में आज आप यदि किसी को धन उधार दे रहे हैं, तो सोच विचार कर दें।

मीन- आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज अपने मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है, जिससे उनका तनाव थोड़ा कम होगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आप अपने माता पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है।