Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मेष राशि वालों का आज अधूरा प्यार होगा पूरा, धनु राशि वाले की बढ़ेगी सैलरी, जानें आज का राशिफल

courtesy google

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। साथ ही जानें ग्रहों की स्थिति के बारे में, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। मंगल और बुध कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर कुंभ राशि में अभी भी बना हुआ है। गुरु और शनि वक्री हैं। बुध स्‍वग्रही हैं। सूर्य और शुक्र भी स्‍वग्रही हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल,

मेष राशि- आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि- आज जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मिथुन राशि- आज आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।

कर्क राशि- आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज कही बाहर घूमने जायेंगे।

सिंह राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि- आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथआपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि- आज वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे।

वृश्चिक राशि- आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि- आज घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगी।

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा।

कुंभ राशि– आज आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मीन राशि- आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।