Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: आज सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, प्रॉपर्टी खरीदने का बन रहा शुभ योग, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या हैं ग्रहों की स्थिति, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है। ग्रहों की स्थिति पहले से काफी बेहतर चल रही है। शुक्र और चंद्रमा का योग तुला राशि में बहुत अच्‍छा कहा जाएगा। काल पुरुष के सप्‍तम भाव में यह योग बना है। पंचम भाव में स्‍वग्रही सूर्य, षष्‍ठ भाव में मंगल और बुध का एक साथ होना, अच्‍छा योग है। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।  

वृष- क्रोध के अतिरेक से बचें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। माता के सहयोग से आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे। तनाव से बचें।

मिथुन- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सदभाव बनाये रखें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

कर्क- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम होंगे।

सिंह- बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कन्या- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार के योग बनेंगे।

तुला- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।

वृश्चिक- बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े आदि से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।

धनु- धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। व‍िवादों से दूर रहें।

मकर- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से निवेश हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर को सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन- संतान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।