Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: जंक फूड खाने से बचे वृश्चिक राशि वाले लोग, बड़ी मुसीबत में फंसेंगे कन्या राशि वाले जातक, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और बुधवार का दिन है। राशि के अनुसार जानिए आपका दिन कैसा रहेगा। साथ ही ग्रहों की स्थिति के बारे में भी, राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, मकर राशि में गुरु वापस आ चुके हैं। अभी भी वक्री हैं। पहले से वहां शनि वक्री हैं। यानी मकर राशि में गुरु और शनि दोनों ही वक्री विराजमान हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि– आज कारोबार में आपको लाभ होगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृष राशि– आज आपको रोजगार के नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।

मिथुन राशि– आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कर्क राशि– आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशि– आज किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। कारोबार में तरक्की होगी। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या राशि– आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए।  प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

तुला राशि– आज आपको कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि– कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी। 

धनु राशि– आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मकर राशि– आज कुछ घरेलू कामों में आपको फायदा होगा।  किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे।

कुंभ राशि– आज परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे।

मीन राशि– आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा।