Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कन्या राशि वालों के लिए आएंगे शादी के ढेरों रिश्ते, मकर राशि वाले किसी गलतफहमी के हो सकते हैं शिकार, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। कन्‍या राशि में बुध और मंगल हैं। तुला राशि में शुक्र, वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में चंद्रमा, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है जहां पर गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। बुध, सूर्य और शुक्र स्‍वग्रही हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि– आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आप अपनी मेहनत के बलबूते काम पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि– आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सरकारी अफसरों को उनके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

मिथुन राशि– आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नये स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको घर की कोई ख़ास बात पता पता चलेगी।

कर्क राशि– आज आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की वजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा।

सिंह राशि– आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसे समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर पर करेंगे।

कन्या राशि– आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

तुला राशि– आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले की अपेक्षा आज ज्यादा खुशिया आएंगी। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि– आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। किसी बात को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।

धनु राशि– आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा तौयार करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

मकर राशि– आज आपको किसी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है, एसी स्थिति से आपको बचना चाहिए। लवमेट्स आपको मन पसंद गिफ्ट देंगे।

कुंभ राशि– आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपने दोस्तों से मुलाकात करने का समय मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। 

मीन राशि– आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी।