Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: तुला राशि वालों को आज मिलेगी कोई गुड न्यूज, कुंभ राशि वाले खर्चों पर करें कंट्रोल, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपक दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए ग्रहों की स्थिति के बारे में, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। तुला राशि में शुक्र, केतु वृश्चिक राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर में हैं। जानिए, राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि- आज आप सेहत के लिहाज से बेहतर महसूस करेंगे। आज जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

वृष राशि– आज आपका दिन अच्छा रहेगा। हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि– आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।

कर्क राशि– आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।

सिंह राशि– आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि– आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं आज उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि– आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

वृश्चिक राशि– आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। जिसमें घरवालों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखे गुस्से में कोई काम रुक सकता है।

धनु राशि– आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि– आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा।

कुंभ राशि- आज समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष और बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।

मीन राशि- आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे हैं।