Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: सिंह राशि वालों को शानदार जॉब का ऑफर, कुंभ राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन आज, देखें आज का राशिफल

courtesy google

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। अपनी -अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी अच्छी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आय के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

वृष राशि– आज आपका ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। कोई खास दोस्त आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे।

मिथुन राशि– आज पूरे दिन आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी।  दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। इस राशि के मोबाइल विक्रेताओं को अच्छा लाभ होगा।

कर्क राशि- आज का दिन खुशियां दिलाने वाला साबित होगा। जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी खबर सुनायेंगे। आज कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आयेंगे, आप उनके साथ बैठकर कुछ नया करने की रूप-रेखा तैयार करेंगे।

सिंह राशि– आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसी पार्टी में आपको बड़ा पद मिलेगा।

कन्या राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए कोई अच्छा उपहार देंगे। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

तुला राशि– राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ करेंगे। आज बच्चे आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे।

वृश्चिक राशि– आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से परिवार वालों के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आज का दिन लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी।

मकर राशि– आज का दिन मिला जुला रहने वाला है ।आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नहीं योजना बनायेंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

कुम्भ राशि– आज का दिन शानदार रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। राजनीति से जुड़े लोगो का प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि– आपकी वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज किसी अजनबी अन्य पर भरोसा करने से बचे।