Hindi News

indianarrative

कोरोना काल में लोग इस फंड से कर रहे जबरदस्त कमाई, 100 रुपए निवेश करने पर हो रहा FD से दोगुना मुनाफा

COURTESY- GOOGLE

कोरोना काल में निवेश के मामले में लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा 'इंडेक्स फंड' पर दिखाया है। वजह, रिस्क कम और बेहद छोटी रकदम के साथ इसे शुरु कर सकते है। इसमें 3 से 5 साल में 17 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। ये रिटर्न एफडी से लगभग दोगुना है। इससे हमेशा मोटे मुनाफे की उम्मीद बरकरार रहती है। वो इसलिए, क्योंकि इंडेक्स फंड के पोर्टफोलियों में ब्लूचिप स्टॉक होते है।

ये स्टॉक बेहतरीन प्रदर्शन वाली कंपनियों से बने होते है। ये कंपनिया मुनाफो से लदी होती है। जिससे बाजार के रिस्क का भी खतरा कम होता है। इंडेक्स फंड में स्थिरता है, जिसके चलते आगे चलकर अच्छा रिटर्न मिलता है। बात जब भी बेस्ट फंड की होती है तो जिक्र कई इंडेक्स फंड का जिक्र किया जाता है।

पहला आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सेंसेक्स इंडेक्स फंड है। इसमें आप 100 रुपए से निवेश शुरु कर सकते है। इस फंड में पिछले 3 साल की जमा राशि पर 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

दूसरा आईडीएफसी निफ्टी फंड ग्रोथ डायरेक्ट प्लान है। इसमें भी आप 5000 रुपये से निवेश शुरु कर सकते है। इस फंड ने पिछले 5 साल में 14.13 परसेंट और 3 साल में 13.44 परसेंट का रिटर्न दिया है।

तीसरा निप्पोन इंडिया इंडेक्स फंड का नाम है। इसमें 5000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस फंड ने 5 साल में 14.55 परसेंट और 3 साल में 13.42 परसेंट रिटर्न दिया है।

चौथा टाटा इंडेक्स फंड सेंसेक्स डायरेक्ट प्लान है। इसने पिछले 5 साल में 14.46 प्रतिशत और 3 साल में 13.41 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

पांचवां एचडीएफसी इंडेक्स फंड सेंसेक्स प्लान है। इसमें 5000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस फंड ने 5 साल में 14.57 परसेंट और 3 साल में 13.41 परसेंट रिटर्न दिया है।

छठा टौरस निफ्टी इंडेक्स फंड डायरेक्ट प्लान में 5000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस फंड ने 5 साल में 14.31 परसेंट और 3 साल में 13.4 परसेंट रिटर्न दिया है।

सातवां यूटीआई निफ्टी इंडेक्स फंड में 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड ने 5 साल में 14.07 और 5 साल में 13.25 परसेंट रिटर्न दिया है।